कोरोना के नए स्ट्रेन से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां, जानें क्या कहता है शोध

कोरोना के नए स्ट्रेन से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां, जानें क्या कहता है शोध

हतराग टीम

दुनिया में कोरोना वैक्सीन आ गई है लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को इससे बचने के लिए तरह-तरह के सलाह दी जा रही है। इसी तहत जगह-जगह पर अभियान भी चलाए जा रहे हैं। क्योंकि अभी भी कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बरकरार है। इसलिए जरूरी सावधानियां अवश्य बरतें। विशेषज्ञों की मानें तो भारत में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है, क्योंकि भारत दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। अगले 6 महीने में देश की आधी आबादी को कोरोनावायरस वैक्सीन मिल जाएगी। इसके बाद बाकी लोगों को भी वैक्सीन दी जाएगी। तब तक मास्क जरूर पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। वहीं, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से बचाव के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसमें लोगों को दो मास्क पहनने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि नई गाइडलाइंस क्या है-

पढ़ें- कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सबसे बेस्ट हाथ कौन सा है? जानें एक्सपर्ट की राय

एक शोध में इसका खुलासा हुआ है कि दो मास्क पहनने से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम रहता है और यह पूरी तरह से कारगर है। इसके लिए CDC ने भी नई गाइडलाइंस में सर्जिकल मास्क के ऊपर कपड़े का मास्क पहनने की सलाह दी है। ऐसा माना जाता है कि इससे संक्रमण का खतरा बहुत कम हो जाता है। जानकारों की मानें तो इससे एयरबोर्न पार्टिकल्स के संक्रमण का खतरा कम हो जाता है, जो केवल सर्जिकल मास्क अथवा एक मास्क पहनने के कारण नहीं हो पाता है। पहला मास फिजिकल बैरियर की तरह काम करता है, तो दूसरा मास फिल्ट्रेशन का कार्य करता है। वहीं, इससे चेहरे का 90% भाग ढ़का रहता है। एक मास्क से चेहरे का केवल 50% ही सुरक्षित रहता है।

CDC की गाइडलाइंस में मास्क की डोरियों को बांधने की सलाह दी गई है। मास्क की डोरियों को पीछे बांधने से एयरबोर्न  का खतरा कम हो जाता है। वहीं, मास्क की डोरियां ढीली रहने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस बारे में CDC का कहना है कि ऐसा करने से संक्रमण का खतरा 95% कम हो जाता है।

कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क प्राथमिक सुरक्षा है। अगर मास्क पहनने में कोई गलती करते हैं, तो संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए लोगों को मास्क पहनते समय आवश्यक बातों का ख्याल रखना चाहिए। एक छोटी सी गलती भी आप को संक्रमित कर सकता है। इसके लिए मास्क पहनते और उतारते समय इन टिप्स को जरूर अपनाएं।

  • मास्क पहनने से पहले साबुन अथवा साफ पानी से अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें। हाथों को सैनिटाइज भी कर सकते हैं। इसके बाद ही मास्क को छुएं।
  • मास्क पहनने से पहले एक बार चेक जरूर करें कि मास्क कहीं कटा-फटा तो नहीं है और न ही उस पर धूल-कण जमा है। 
  • मास्क को अपने चेहरे पर अच्छी तरीके से लगाएं, ताकि मुंह, नाक और चेहरा कवर रहें। मास्क में कोई गैप न रह जाए।
  • मास्क उतारने से पहले साबुन से अपने हाथों को धोएं अथवा सैनिटाइज करें। आप चाहे तो साफ पानी से भी अपने हाथों को धो सकते हैं।
  • मास्क उतारने के लिए पहले डोरियों को पकड़ें और फिर डोरियों को हटाते हुए मास्क को चेहरे से उतारें।
  • अगर मास्क गंदा नहीं है, तो प्लास्टिक बैग में अच्छी तरह से रख दें। अगर मास्क गंदा हो गया है, तो गर्म पानी और साबुन की मदद से धो लें।
  • मास्क उतारने के बाद अपने हाथों को जरूर धोएं।

इसे भी पढ़ें-

Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।